कल यानी शनिवार 14 जून को विश्व रक्त दाता दिवस (World Blood Donor Day) है। इस अवसर पर IAS, IPS और IFS एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास तथा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस वाइफ्स एसोसिएशन के सक्रिय सहयोग से शनिवार को सुबह 9 बजे से आईएएस भवन, पटना में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
पटना में कल लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप (फोटो - AI Image)
इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन सुबह 9:15 बजे होगा। बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री प्रभात कुमार गुप्ता इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर बिहार और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव, वी.एस. दुबे (सेवानिवृत्त IAS अधिकारी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने रक्तदान के लिए लोगों से अपील की है। देखें उनका वीडियो
रक्तदान शिवर का यह आयोजन वर्ष 2021 से लगातार हो रहा है, जिसका उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी अधिकारियों और उनके परिवारों से रक्तदान कर 'रक्तवीरों' का हौसला बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस शिविर में मां ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने रक्तदान को 'महादान' बताते हुए इसे मानवता की सबसे बड़ी सेवा करार दिया। उन्होंने अधिकारियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, दीपक कुमार ने बताया कि कोविड काल में रक्तदान की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। ऐसे समय में आईएएस एसोसिएशन ने आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन के साथ मिलकर इस अभियान की शुरुआत की थी, जो आज एक प्रमुख सामाजिक आंदोलन बन है।
आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन ने सभी नागरिकों से इस मानवीय सेवा में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। आपकी भागीदारी किसी के जीवन को बचाने में सहायक हो सकती है।
