पटना में चचेरे भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी से किया गैंगरेप, वीडियो किया वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 07:00 PM IST

Patna Police: राजधानी में एक युवक ने भाई और बहन के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग बहन का गैंगरेप किया। फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरयल कर दिया। पीड़िता के परिवार वालों को हत्या की भी धमकी दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का मामला
  • कोचिंग जा रही नाबालिग को अगवा कर किया गया गैंगरेप
  • कोचिंग जा रही नाबालिग को अगवा कर किया गया गैंगरेप

Patna Crime News: पटना के नौबतपुर क्षेत्र में चचेरे भाई ने अपनी नाबालिग बहन को अगवा कर दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। इतना ही नहीं रेप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित किशोरी के परिजनों को किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना सात अक्टूबर की है। पीड़िता ने बुधवार को स्थानीय थाने में अपने चचेरे भाई और गांव के उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।पीड़िता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में उसने बताया है कि, वह घर से साइकिल पर सवार होकर कोचिंग जा रही थी। रास्ते में एक बगीचा के पास उसके चचेरे भाई और गांव के ही एक दोस्त ने उसे रोक लिया। इसके बाद उन दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। दोनों ने बारी-बारी से रेप किया और उसका वीडियो बनाते रहे। किसी तरह वह उसी अवस्था में ही वहां से भागी। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने पीड़िता को घर पहुंचाया और पीड़ित परिवार को जानकारी दी। अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।

patna crime trade

पटना में भाई बहन का रिश्ता शर्मसार

मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को भेजा

End of Feed