Patna: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर कोलकाता से हुई गिरफ्तारी

Patna News: पटना के अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मिश्रा हत्या समेत 24 मामलों में आरोपी था और पैरोल पर था। घटना में सुरक्षा चूक की जांच जारी है, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था।

Gangster Chandan Mishra Murder Case: गुरुवार सुबह की बात है, पटना के राजा बाजार स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा पर वार्ड में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस बीच पुलिस और प्रशासन पर पर लग रहे हीलाहवाली के आरोपों में एक नया मामला जुड़ गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया और यह मामला काफी चर्चा में रहा। अब इस मामले में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक शनिवार तड़के गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

chandan mishra murder arrest

आरोपियों के वायरल सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनग्रैब

कोलकाता से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) की संयुक्त छापेमारी के बाद आरोपियों को न्यू टाउन में स्थित एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया। पटना के एक निजी अस्पताल में गुरुवार सुबह बंदूकधारियों ने हत्या के एक मामले में दोषी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिहार के बक्सर जिले का निवासी चंदन मिश्रा पैरोल पर जेल से बाहर था।

End of Feed