Patna New Year Celebration Place: पटना के इन होटल और कैफे में शानदार होगी न्यू ईयर नाइट, जानें कितना है चार्ज

New Year Celebration in Patna Hotel: नए साल के स्वागत के जश्न के रंग में राजधानी पटना रंग चुकी है। सभी होटलों और कैफे में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कलाकारों के नाम की घोषणा हो चुकी है, जो 31 दिसंबर की शाम को रंगीन बनाएंगे। सभी होटल और कैफे वालों ने इस शाम के लिए टिकट का दाम भी सावर्जनिक कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कपल के टिकट 4999 रुपए तक, बच्चों के भी शुल्क तय
  • बच्चों के लिए किड्स जोन समेत कई इंतजाम
  • शाम 7.30 बजे से ज्यादातर जगहों पर शुरू होगी पार्टी

Patna News: पटना में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर होटल और कैफे में जबरदस्त बुकिंग चल रही है। दो साल के कोरोना संक्रमण के बाद इस बार बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। कुछ होटल में डीजे नाइट़्स तो कुछ में संगीत समारोह का आयोजन होगा। शहर के करीब एक दर्जन बड़े होटल एवं कैफे पर भव्य कार्यक्रम होने वाला है।

patna new year celebration

पटना होटलों में मनाया जाएगा नए साल का जश्न (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित होटल में 31 दिसंबर की शाम 7.30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कपल का टिकट 3999 रुपए, स्टैग 2199 रुपए और बच्चे का 999 रुपए का है। यहां बच्चों के लिए किड्स जोन, टैटू आर्टिस्ट, डांस, डीजे, सिंगर और बुफे की सेवा रहेगी।

End of Feed