Patna Metro Inauguration: बिहारवासियों को मिली सौगात, CM नीतीश ने किया पटना मेट्रो का उद्घाटन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो का उद्घाटन किया। मेट्रो के पहले फेज के तहत ट्रेन भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक 4.3 किमी के रूट पर चलेगी। इस मौके परर मुख्यमंत्री ने पटना जंक्शन सहित छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग की आधारशिला भी रखी।

Patna Metro Inauguration: बिहार के लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सौगात मिली है। सीएम नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन कर दिया है। जिसके बाद मेट्रो की सवारी भी की। उद्घाटन के मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। पहले फेज के तहत यह ट्रेन भूतनाथ से न्यू आईएसबीटी तक सफर करेगी।

Patna Metro

पटना मेट्रो का उद्घाटन

पटना मेट्रो की शुरुआत के बाद राजधानीवासियों ने प्रसन्नता जताई है। लोग मेट्रो की पहली झलक देखने को लेकर उत्साहित दिखे। मेट्रो के कोच को मधुबनी पेंटिंग से खास तौर पर सजाया गया है, जो बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। कोचों में गेट, खिड़कियों और अंदरूनी हिस्सों पर बिहार के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के आकर्षक स्टिकर लगाए गए हैं।

End of Feed