साइबर ठगों से सावधान.. पटना मेट्रो में नौकरी का झांसा देकर हो रही ठगी, सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी विज्ञापन

पटना मेट्रो में फर्जी बहाली के विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन विज्ञापनों में इलेक्ट्रीशियन, फीटर, लाइनमैन, प्लंबर, ट्रैकमैन और स्टेशन सुपरवाइजर जैसी पदों पर बहाली का दावा किया गया है। पीएमआरसीएल ने लोगों से अपील की गई है कि वे फर्जी कॉल, संदेश या विज्ञापनों में फंसें नहीं।

Patna Metro: पटना मेट्रो सेवा अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही कुछ ठगों ने लोगों को फसाने का प्रयास शुरू कर दिया है। साइबर ठग पटना मेट्रो में बहाली के नाम पर लोगों को ठगी के जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई निजी कंपनियों के नाम से फर्जी विज्ञापन चल रहे हैं, जिनमें पटना मेट्रो में नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया का विवरण विस्तार में दिया गया है। इन विज्ञापनों में इलेक्ट्रीशियन, फीटर, लाइनमैन, प्लंबर, ट्रैकमैन और स्टेशन सुपरवाइजर जैसे कई पदों पर बहाली का दावा किया जा रहा है। पीएमआरसीएल ने इन विज्ञापनों को पूरी तरह से फर्जी बताया है।

Cyber Fraud

सांकेतिक फोटो (istock)

फर्जी विज्ञापनों न दें ध्यान

पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (PMRCL) की एपीआरओ अर्चना कुमारी ने इन विज्ञापनों को पूरी तरह से फर्जी बताया हैं। उन्होंने कहा कि पीएमआरसीएल ने भर्ती के लिए कोई भी विज्ञापन जारी नहीं किया है और कोई भी निजी संस्था भर्ती के लिए अधिकृत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे फर्जी विज्ञापनों, कॉल या संदेशों पर ध्यान न दें और केवल बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचना पर भरोसा करें।

End of Feed