Vande Bharat Train: पटना से लखनऊ के लिए इस दिन से होगा वंदे भारत का आगाज, यहां जानें टाइमिंग, शेड्यूल, और टिकट से जुड़ी जानकारी

Vande Bharat Train: बिहार और यूपी के लोगों को होली से पहले मिली वंदे भारत की बड़ी सौगात। पटना से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का 12 मार्च से संचालन किया जा रहा है। अब पटना से लखनऊ जाने वाले लोगों का सफर और भी आसान और सुविधाओं से भरा होगा।

Vande Bharat Train: पटना और लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 12 मार्च से पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने वाला है। जहां पहले पटना (Patna)और लखनऊ (Lucknow) शहरों की यात्रा करने में 9:30 से 10 घंटे का समय लगता था। अब करीब 08 घंटे का समय लगेगा। पहले के मुकाबले अब पटना से लखनऊ जाने वाले लोग 1 से डेढ़ घंटे पहले ही अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे। वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से बिहार के साथ उत्तर प्रदेश रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Patna Lucknow Vande Bharat Train

पटना लखनऊ वंदे भारत ट्रेन

होली से पहले ट्रेन का संचालन लोगों के लिए सोने पर सुहागा जैसा है। लखनऊ से पटना जाने वाले हो या पटना से लखनऊ जाने वाले लोग, त्योहार पर जल्द से जल्द सभी लोग घर पहुंचना चाहते हैं। ऐसे में पटना से लखनऊ केसरिया वंदे भारत ट्रेन का संचालन लोगों के लिए बड़ी सौगात है। बता दें कि पटना से शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन अयोध्या से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। 12 मार्च से इसके संचालन को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। आइए अब आपको इस ट्रेन की टाइमिंग, शेड्यूल आदि के बारे में बताएं...

End of Feed