पटना हॉस्पिटल हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; गैंगस्टर चंदन मिश्रा को मारी थी गोलियां

बिहार की राजधानी पटना में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Gangster Chandan Mishra Murder Case: पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। निलंबित पुलिसकर्मियों में एक उपनिरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं।

Gangster Chandan Mishra Murder Case

गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड (फोटो-@TNNavbharat)

पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि दोषी की एक बड़े निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को हत्या के मामले में कर्तव्य का पालन नहीं करने के आरोप में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ये पुलिसकर्मी शास्त्री नगर पुलिस थाने में तैनात थे।

End of Feed