पटना को मिला देश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर, अब जाम की होगी छुट्टी

बिहार की राजधानी पटना को पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर मिल गया है। शहर के बीचों बीच यह फ्लाईओवर यातायात का नया समाधान बनकर आया है। यह अशोक राजपथ जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक का सीधा समाधान करेगा। इस फ्लाईओवर से एनआईटी, पीएमसीएच और साइंस कॉलेज जैसे संस्थानों तक पहुंचने में आसानी होगी।

पटना : बिहार की राजधानी पटना को देश के पहले टू लेन डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की सैगात मिलने वाली है। यह डबल डेकर एलिवेटेड फ्लाईओवर पटना के मशहूर गांधी मैदान से PMCH होते हुए अशोक राजपथ, साइंस कॉलेज और एनआईटी को जोड़ेगा।

Patna Double Decker Flyover New.

पटना में बना देश का पहला टू लेन डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर

इस अनोखे फ्लाईओवर से गांधी मैदान से अशोक राजपथ वाले रास्ते में मिलने वाले जाम से लोगों को स्थाई निजात मिल जाएगी। यह डबल डेकर फ्लाइओवर पटना े लिए ट्रैफिक का सीधा समाधान साबित होगा। इस परियोजना पर कुल 422 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 15 जनवरी, 2022 को इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और 31 मई, 2025 को कार्य पूरा हो चुका है।

End of Feed