Patna Crime: पटना में पुलिसकर्मी का अपहरण, एसटीएफ में रह चुका है जवान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 05:28 PM IST

Patna Police: बिहार की राजधानी पटना में बीएसएपी के जवान के अपहरण का मामला सामने आया है। इसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। पुलिस के जवान की पत्नी ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस के जवान का हुआ अपहरण
  • पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर, जांच शुरू
  • इससे पहले एसटीएफ में काम कर चुका है पुलिस का जवान

Patna News: पटना में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस बीएसएपी-5 के एक जवान का अपहरण हो गया है। जवान का नाम शशि भूषण सिंह बताया जा रहा है। रूपसपुर थाना के तहत भट्टा मोड के पास जवान को जबरन कुछ लोगों ने एक वाहन में बैठाया और वहां से उसे लेकर फरार हो गए। जवान की पत्नी ने थाना में किडनैपिंग मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है। सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

patna crime

पटना में जवान का अपहरण (प्रतीकात्मक फोटो)

बता दें कि घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, बीएसएमपी के सिपाही शशि भूषण कुमार वर्तमान में (बीएसएमपी)-5 में सिपाही के पद पर तैनात हैं। पूर्व में एसटीएफ में भी सेवा दे चुके हैं। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि, उनके पति शशि भूषण ड्यूटी करने के लिए रूपसपुर के गंगानगर से निकले थे। जब शाम तक वह घर नहीं लौटे तो पत्नी ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच उन्हें यह पता चला कि, महुआ बाग के शिव नगर के नजदीक से उनको 4 से 5 लोगों ने गाड़ी से उनका अपहरण कर लिया।

End of Feed