पटना को भी मिलेगी Bullet Train की रफ्तार, राज्य में इन पांच जगहों पर बनेंगे स्टेशन!

देश के साथ बिहार भी तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। देश को जल्द ही अहमदाबाद और मुंबई के बीच पहली बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इसके साथ ही दिल्ली-वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन को लेकर भी हलचल शुरू हो चुकी है। इसी रूट से पटना सहित बिहार के चार जिले जुड़ेंगे। चलिए जानते हैं बिहार में बुलेट ट्रेन के सफर के बारे में-

देश की पहली बुलेट ट्रेन (Bullet Train) का काम तेजी से चल रहा है, जो गुजरात में अहमदाबाद से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक चलेगी। इसके साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी बुलेट ट्रेन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसी ही एक बुलेट ट्रेन का सफर करने का मौका बिहार के लोगों को भी मिलेगा। बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो (Patna Metro) के बाद लोगों बुलेट ट्रेन की रफ्तार का लुत्फ लेने का भी मौका मिलेगा। सिर्फ पटना ही नहीं, राज्य के कई जिलों से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। चलिए जानते हैं बिहार से जाने वाली ट्रेन का पूरा रूट क्या होगा और बिहार में कहां-कहां इसके स्टेशन बनाए जाएंगे -

Bullet train Bihar

बिहार में चलेगी बुलेट ट्रेन (फोटो - मेटा AI)

नेटवर्क 18 की खबर के मुताबिक पटना जिले में 60.9 किमी लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा, जिस पर बुलेट ट्रेन चलेगी। रूट निर्धारण हो जाने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो सकती है।

End of Feed