Patna Airport: कल से 46 जोड़ी फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, 2 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल, इन फ्लाइटों में हुआ बदलाव

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से 2 अप्रैल से नए शेड्यूल के तहत फ्लाइटों का परिचालन होने वाला है। पटना एयरपोर्ट से कल से 46 जोड़ी फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। वर्तमान में यहां से 36 फ्लाइट चलती हैं।

Patna Airport: पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार से पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या बढ़ने वाली है। कल से इस एयरपोर्ट से 46 जोड़ी विमान उड़ान भरेंगे, जबकि वर्तमान में पटना एयरपोर्ट से 36 फ्लाइटों का परिचालन हो रहा है। विंटर शेड्यूल में कई फ्लाइटों को रद्द किया गया था। लेकिन अब 2 अप्रैल से नए शेड्यूल के तहत पटना एयरपोर्ट से फ्लाइटों का परिचालन होगा। इसके अलावा कल से पटना से अयोध्या के बीच एक और फ्लाइट शुरू हो रही है।

Flight for ayodhya

पटना एयरपोर्ट से 46 जोड़ी फ्लाइटें उड़ान भरेंगी

पटना एयरपोर्ट फ्लाइट शेड्यूल (Patna Airport flight Schedule)

नए शेड्यूल के तहत पटना एयरपोर्ट से मंगलवार से सुबह 8 बजकर 5 मिनट से रात के 10 बजे तक फ्लाइटों का परिचालन होगा। यह शेड्यूल 26 अक्टूबर तक लागू रहने वाला है। इसके तहत गोवा से सीधी फ्लाइट को अब रद्द कर दिया गया है। वहीं पटना से दिल्ली के लिए तीन फ्लाइट्स, पटना से बेंगलुरु के लिए दो फ्लाइट और पटना से अयोध्या के लिए एक और फ्लाइट सेवा मिलने वाली है। पटना से प्रयागराज, वाराणसी, जयपुर, अमृतसर और चौपाल के लिए सीधी फ्लाइट की सेवा नहीं मिलेगी।

End of Feed