Bihar में का बा...बागेश्वर बाबाः बोले- हिंदू राष्ट्र की ज्वाला यहीं से भभक रही, एक दिन पूरा भारत राममय होगा

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 16, 2023, 02:48 PM IST

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri in Bihar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अपने बिहार दौरे के दौरान पूर्व डीजीपी (बिहार) गुप्तेश्वर पाण्डे से भी हुई।

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri in Bihar: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार (16 मई, 2023) को बिहार में थे। राजधानी पटना में उनका दिव्य दरबार लगा, जिससे एक रोज पहले तीसरे दिन उनके कार्यक्रम स्थल पर बेहिसाब भीड़ पहुंच गई थी। बाबा की एक झलक पाने के लिए लगभग चार लाख से अधिक की भीड़ जुट गई थी।

इस बीच, बाबा ने ट्वीट कर कहा था- बिहार पटना में का बा, बागेश्वर सरकार बाबा बा। पटना में हमारी सरकार ने तो गर्दा उड़ाकर रखा है...। जितनी भीड़ सीएम या नेताओं के पैसे दे-देकर बस बुक करने में नहीं आती उसकी दोगुनी तो,यहां बाबा को देखने के लिए पागल हुई है....सनातन की ऐसी अलख बिरले ही मिलती है।

End of Feed