बिहार में महिला स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ऊर्जा, CM नीतीश कुमार ने 7468 ANM को सौंपे Appointment Letter

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए 7468 महिला ANM को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम 'लोक संवाद' सभागार में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने चयनित ANM को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वह सभी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएंगी। कार्यक्रम में कई मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी सोमवार 7 जुलाई को राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को सशक्त बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'लोक संवाद' सभागार में आयोजित एक खास समारोह में नीतीश कुमार ने 7468 प्रशिक्षित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नियुक्ति पत्र सौंपे।

ANM Appointment Letter.

ANM को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी नाम की महिला ANM को नियुक्ति पत्र सौंपे। अन्य ANM को उनके नियुक्ति पत्र भेज दिए जाएंगे।

End of Feed