चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी सेवाओं में बिहार की महिलाओं को मिलेगा 35 फीसदी आरक्षण

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट ने अब बिहार के सभी सरकारी सेवाओं में सीधी नियुक्ति पर महिलाओं को 35% आरक्षण पर मुहर लगा दी गई है। इसके अलावा भी कैबिनेट ने कुल 42 एजेंडों पर मुहर लगाई है।

Patna News: बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कई ऐतिहासिक और जनहित से जुड़ी घोषणाएं की गईं। बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि इस बैठक में युवा आयोग के गठन सहित कुल 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महिलाओं युवाओं, किसानों और दिव्यांगजनों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

nitish cabinet announced 42 agenda before elections

नीतीश कैबिनेट 42 एजेंडों पर लगाई मुहर. फाइल (तस्वीर साभार- PTI)

नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण

राज्य सरकार ने सभी सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती में बिहार की महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए नई डोमिसाइल नीति लागू कर दी गई है। इस नीति के तहत अब केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को 35% आरक्षण का लाभ मिलेगा। जबकि अन्य राज्यों की महिलाओं को सामान्य श्रेणी (जनरल कैटेगरी) में शामिल किया जाएगा।

End of Feed