Patna News: बिहार में नया पटना बसाने की तैयारी, छठ जैसी सफाई व्यवस्था होगी हर रोज

Patna News: बिहार में नया पटना बसाने की तैयारी की जा रही है। इस शहर में छठ जैसी सफाई व्यवस्था के साथ लंदन जैसी सुविधाएं देने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया गया है।

Patna News: बिहार सरकार विकास को बढ़ावा देते हुए एक नया शहर बसाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, नए शहर में छठ महापर्व जैसी साफ-सफाई होगी। इसके अलावा शहर में लंदन जैसी सुविधाएं देने की भी तैयारी की जा रही है। बिहार सरकार ग्रेटर पटना की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए नए शहर को बसाने की योजना बना रही है। शुक्रवार को मौर्यालोक कांपलेक्स में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का लोकार्पण, सीएनजी डोर टू डोर वाहन और स्वच्छांगनी द्वारा मशीनीकृत शौचालय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री सम्राट चौधरी शामिल थे।

Patna City

बिहार में नया पटना बसाने की तैयारी

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पटना को छठ की तर्ज पर 365 दिन यानी पूरे साल साफ रखने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर पटना शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। राज्य उप मुख्यमंत्री सहित उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. आशीष कुमार सिन्हा, इंद्रदीप, विनोद कुमार सहित वार्ड पार्षद कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

End of Feed