Bihar: नीट पेपर लीक मामले में ईओयू का बड़ा एक्शन, 9 परीक्षार्थियों को भेजा नोटिस; लपेटे में आए अभिभावक

Neet Paper Leak: बिहार में नीट (यूजी) पेपर लीक मामले की जांच आगे बढ़ चुकी है। मामले में जांच कर रही ईओयू ने नौ परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा है। अलग-अलग जिलों से पकड़े गए सभी अभ्यर्थियों के अभिभावकों से पूछताछ के लिए ईओयू कार्यालय बुलाया गया है।

पटना: नीट परीक्षा में धांधली से जुड़ी बड़ी खबर है। पटना ईओयू ने नौ परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा है। इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने सभी छात्रों के अभिभावकों के साथ पूछताछ के लिए EOU कार्यालय बुलाया है। यह सभी नीट परीक्षार्थी बिहार के अलग अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस की अब तक छानबीन में साल्वर गिरोह के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले हैं। इनमें से चार को पुलिस ने पेपर लीक के समय ही गिरफ्तार कर लिया था। शेष नौ परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी के लिए EOU ने परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी NTA को लिखा था।

Action on Neet Candidate in Bihar

बिहार में नीट अभ्यर्थियों पर एक्शन

साल्वर गिरोह से तलाशे जा रहे लिंक

मानवजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक, NTA ने अपने जवाब में मांगे गए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र भेजा था। इसके जरिए ईओयू (EOU) को परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर और पते की जानकारी मिली। इसी पते पर नोटिस भेजकर परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से साल्वर गिरोह से उनके लिंक के बारे में सवाल किये जाएंगे। यह भी पूछा जाएगा कि कहीं यह नौ परीक्षार्थियों को भी साल्वर गिरोह ने परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र रटवाए थे या नहीं।

End of Feed