औरंगजेब-गोडसे विवाद पर सियासी संग्रामः JDU नेता का तंज- वीरप्पन, दाउद और माल्या भी देश के बेटे, हैं BJP के प्यारे

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 10, 2023, 12:27 PM IST

Aurangzeb-Nathuram Godse Controversy Row: उन्होंने आगे कहा- अकबर, शाहजहां और औरंगजेब तो इसी मिट्टी में पैदा हुए थे। अगर इन तथ्यों की जानकारी बीजेपी को नहीं है, तब इसका मतलब है कि इतिहास को पढ़ना चाहिए।

Aurangzeb-Nathuram Godse Controversy Row: औरंगजेब (कथित तौर पर क्रूर और कट्टर शासक) और गोडसे (महात्मा गांधी के हत्यारे) को लेकर पनपे विवाद के बीच जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीरज कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। उन्होंने कहा है कि जब गोडसे भारत मां के बेटे हो सकते हैं, तब चंबल के डकैत भी हिंदुस्तान के बेटे हो सकते हैं। दाउद, वीरप्पन और माल्या भी देश के बेटे हैं। ये सारे बीजेपी के प्यारे हो सकते हैं।

jdu on aurangzeb godse controversy

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइलः IANS/iStock)

जेडीयू नेता ने शनिवार (10 जून, 2023) को इस बाबत समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "अगर गोडसे जैसे व्यक्ति के भारत मां का सपूत होने का कोई दावा कर रहा है, तब चंबल के डकैत भी भारत मां के बेटे हैं। खूंखार डाकू वीरप्पन भी हैं, अंडरवर्ल्ड डॉन और माफिया दाउद इब्राहिम भी हैं और भारतीय कारोबारी विजय माल्या (आर्थिक अपराधी) भी हैं। ये तो भारत मां के कलंक हैं...जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी हो और वैसे राष्ट्रपिता की हत्या, जिनके मुंह से 'हे राम!' निकलता हो...।"

End of Feed