चमकेगा मोतिहारी, बड़े स्तर पर डेवलपमेंट की तैयारी, मिले 700 करोड़; सौंदर्यीकरण के साथ मिलेंगे आवास

मोतिहारी शहर के विकास समेत कई अन्य योजनाओं के लिए द‍िए गए 700 करोड़ रुपए दिए गए थे। इन योजनाओं से शहर के बीचों बीच से निकले मोतीझील का कायाकल्प होगा, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा और नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के नाले को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा, ताकि गंदे पानी को साफ करके झील में प्रवाहित किया जा सके।

मोतिहारी : बिहार के नगर विकास और आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि मोतिहारी शहर में नगर विकास और आवास के लिए करीब 700 करोड़ रुपए दिए गए। उन्होंने शनिवार को मोतिहारी में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 149 करोड़ की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अटल मिशन कायाकल्प और शहरी परिवर्तन योजना के अंतर्गत होने वाले 399 करोड़ की लागत के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मोती झील सौंदर्यीकरण कार्य का प्रधानमंत्री ने 23 करोड़ की लागत से शिलान्यास किया था। इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया।

मोतीझील का होगा कायाकल्प

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से शहर के बीचों बीच से निकले मोतीझील का कायाकल्प होगा, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा और नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के नाले को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा, ताकि गंदे पानी को साफ करके झील में प्रवाहित किया जा सके। साथ-साथ झील के दोनों किनारों से पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। सांसद राधामोहन सिंह के साथ मैप के माध्यम से होने वाले कार्यों की जानकारी ली। मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। इसी का नतीजा है कि आज केंद्र की सरकार ने इतना बड़ा सहयोग मोतिहारी को दिया है।

End of Feed