Patna Rail Update: रविवार से 49 से अधिक ट्रेनें रहेंगी रद्द, गरीब रथ से लेकर इनका नहीं होगा परिचालन, जानें वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 07:25 PM IST

Patna Route Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। अगर, सफर करने वाले हैं तत्काल अपने ट्रेन की स्थिति की जानकारी जुटा लें। दरअसल, रेलवे ने 49 से अधिक ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया है। इसमें गरीब रथ, एक्सप्रेस और जनशताब्दी ट्रेनें हैं। अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों को स्थगित किया गया है। पश्चिम बंगाल में रेलवे द्वारा ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनिवार से आठ फरवरी तक नहीं चलेगी हावड़ा-मोकामा एक्स्प्रेस
  • रविवार से नौ फरवरी तक रद्द है मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
  • नौ फरवरी को नहीं चलेगी कोलकाता-पटना गरीब रथ


Irctc: पश्चिम बंगाल से पटना होकर अलग-अलग शहरों तक की 49 ट्रेनों का परिचालन रद्द हुआ है। इससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। रेलवे ने इससे जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिस वजह से पूर्व मध्य रेलवे से रवाना होने एवं गुजरने वाली ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है। रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस चार फरवरी से आठ फरवरी तक परिचालित नहीं की जाएगी। इसी तरह पांच फरवरी से नौ फरवरी तक ट्रेन नंबर 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस

patna junction

पटना जंक्शन से होकर गुजरतीं हैं ट्रेनें

नहीं चलेगी। नौ फरवरी को ट्रेन नंबर 12359 कोलकाता-पटना गरीब रथ का परिचालन स्थगित किया गया है। 10 फरवरी को ट्रेन नंबर 12360 पटना-कोलकाता गरीब रथ नहीं चलेगी। नौ फरवरी को ट्रेन नंबर 12023 हावड़ा-पटना जनशताब्दी नहीं चलनी है। इसी दिन ट्रेन नंबर 12024 पटना-हावड़ा जनशताब्दी रद्द है। नौ फरवरी को ही ट्रेन नंबर 12351 हावड़ा-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस नहीं चलनी है। आठ फरवरी को ट्रेन नंबर 12352 राजेंद्र नगर टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

End of Feed