Patna Model Toilet: पटना में बनेगा मॉडल शौचालय और यूरिनल, सोलर और सेंसर से होगा संचालन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 01:57 PM IST

Patna Municipal Corporation: राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम लगातार योजनाएं बना रहा है। कई योजनाएं कारगर साबित नहीं हुईं, वहीं कुछ सफल रहीं। अब नगर निगम द्वारा शहर में मॉडल शौचालय एवं यूरिनल का निर्माण कराया जाना है, ताकि गंदगी नहीं फैले। लोगों को सार्वजनिक जगहों पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 शौचालय एवं 99 यूरिनल बनाए जाएंगे
  • शौचालयों एवं यूरिनल की डिजाइन तैयार
  • निगम ने खुले में पेशाब करने वाले स्थलों का कराया था सर्वे

Patna News: शहर में पटना नगर निगम द्वारा मॉडल यूरिनल और शौचालय बनाए जाएंगे। निगम ने 15 शौचालय और 99 यूरिनल बनवाने की तैयारी पूरी कर ली है। फाइव स्टार होटलों में जैसे शौचालय होते हैं, उस तरह के शौचालय सार्वजनिक जगहों पर बनवाए जाएंगे। इसकी डिजाइन भी तैयार हो चुकी है। शौचालयों एवं यूरिनल के निर्माण के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर नीति के तहत इन दोनों स्थलों का निर्माण कराया जाना है। इन पर नगर निगम का नियंत्रण रहेगा पर संचालन व्यक्ति विशेष या संस्था द्वारा किया जाएगा।

patna municipal corporation

पटना नगर निगम, जो बनवाएगा मॉडल शौचालय एवं यूरिनल

नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत पिछले दिनों पूरे निगम क्षेत्र में खुले में पेशाब करने वाले स्थलों का सर्वे किया था। निगम प्रमंडल के अभियंताओं ने प्रमुख और अधिक से अधिक उपयोग होने वाले स्थलों को चिह्नित किया है।

End of Feed