Bhagalpur: युवक के पॉकेट में रखा मोबाइल पर आया कॉल, तेज आवाज के साथ किया ब्लास्ट; घायल

बिहार के भागलपुर में एक युवक के पॉकेट में रखा फोन ब्लास्ट कर गया। बताया जा रहा है कि युवक के मोबाइल पर किसी का फोन आया और तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। इसमें युवक घायल हो गया।

Mobile Blast News: बिहार के भागलपुर में एक युवक के पॉकेट में रखा हुआ फोन ब्लास्ट कर गया। इस घटना में युवक घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि भागलपुर के नाथनगर शांति समिति के सक्रिय सदस्य संजय कुमार यादव के छोटे भाई जयदेव यादव के पॉकेट में मोबाइल रखा हुआ था, तभी मोबाइल पर किसी का कॉल आया और तेज आवाज होते ही फोन ब्लास्ट कर गया।

mobile blast

घायल युवक।

घटना में युवक घायल

इस घटना में युवक का दाहिना जांघ जख्मी हो गया। आनन फानन में स्थानीय निजी डॉक्टरों को बुलाकर युवक का इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार, ये घटना सुबह आठ बजे की बताई जा रही है है।

End of Feed