मोकामा हत्याकांड में अनंत सिंह के अरेस्ट पर बोलीं मीसा भारती- अंधेरे में हुई गिरफ्तारी, पूरा ‘ड्रामा’ है

राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में की गई गिरफ्तारी एक राजनीतिक ड्रामा है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। मीसा ने अनंत सिंह को जननायक बताया और सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

Misa Bharti on Anant Singh Arrest: राष्ट्रीय जनता दल की राज्यसभा सांसद और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से रात के अंधेरे में गिरफ्तारी की गई, वह साफ दिखाता है कि विपक्ष के दबाव में चुनाव आयोग और सरकार ने यह कार्रवाई की है।

misa bharti pti

बोली विपक्ष के दबाव में चुनाव आयोग को करनी पड़ी कार्रवाई (फाइल फोटो | PTI)

क्या बोलीं मीसा

मीसा ने कहा कि हमने भी वीडियो देखा है कि किस तरह रात में छुपाकर गिरफ्तारी की गई। यह पूरा नाटक और ड्रामा है। लगता है चुनाव आयोग को भी थोड़ा शर्म आ गया होगा। आम आदमी जब पकड़ा जाता है तो हाथ में हथकड़ी डालकर ले जाया जाता है, लेकिन यहां तो रात के अंधेरे में गिरफ्तारी हुई ताकि शर्मिंदगी ना हों। उन्होंने तंजिया लहजे में अनंत सिंह को जननायक नेता भी बोला और आरोप लगाया कि यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है, जेल से बाहर निकालती है और फिर उन्हें चुनाव भी लड़वाती है।

End of Feed