Bihar: बेटा था बाहर और बहू प्रेमी के साथ रहती थी कमरे में बंद; रासलीला से तंग आ ससुर ने करा दी शादी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 30, 2022, 05:31 PM IST

Bihar: सारण में जिस महिला की शादी करवाई गई है, वो अपने प्रेम संबंधों के कारण पहले से ही बदनाम रही है। यही कारण है कि उसके मायके वाले भी उसे त्याग चुके हैं। कहा जा रहा है कि महिला की शादी से पहले ही युवक के साथ संबंध था।

Bihar: सारण जिले में एक ससुर ने अपनी बहू की रासलीला से तंग आकर प्रेमी के साथ ही उसकी शादी करवा दी। घटना सारण जिले की है। महिला एक बार अपने प्रेमी के साथ भाग भी चुकी है, लेकिन तब समझौता कराकर उसे सुसराल ले आया गया था।

bihar love marriage

सारण में प्रेमी के साथ पकड़ाई शादीशुदा महिला (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

शादी से पहले ही संबंध

मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी से पहले ही अपने प्रेमी के साथ संबंध था, लेकिन घरवालों के दवाब में उसने शादी कर ली। इसके बाद भी उसने अपने प्रेमी के साथ संबंध नहीं तोड़ा और उसके साथ मिलते-जुलते रही। हाल ये हो गया कि प्रेमी उसके ससुराल आकर भी मिलने लगा।

End of Feed