संघर्ष सदियों का! उपेक्षा नहीं सलाम ठोकेगी दुनिया, दारोगा बन ट्रांसजेंडर मानवी मधू ने समाज को दी नई दिशा; ऐसे पाया मुकाम

मानवी मधू भारत की पहली महिला ट्रांसजेंडर एसआई बनी हैं। बिहार में इस बार चुने गए तीन सब -इंस्पेक्टर में से वह एकलौती महिला ट्रांसजेंडर हैं। मंगलवार को अनाउंस हुए रिजल्ट में मानवी मधू कश्पय का भी नाम शामिल था-

KEY HIGHLIGHTS
  • देश की पहली महिला ट्रांसजेंडर SI
  • भागलपुर की रहने वाली हैं मानवी मधू
  • आसान नहीं था मानवी का सफर

Patna: जहां चाह होती है वहां राह मिल ही जाती है। इसी बात को बिहार के भागलपुर की रहने वाली मानवी मधू कश्यप ने साबित कर दिखाया है। भागलपुर के एक छोटे से गांव की रहने वाली मानवी मधू कश्यप ने इतिहास रच दिया है। वह देश की पहली महिला ट्रांसजेंडर सब-इंस्पेक्टर बनी हैं। उनकी मेहनत और प्रयास रंग लाई है। बिहार पुलिस में दरोगा के रूप में चुने जाने वाले तीन ट्रांसजेंडरों में वह एकलौती महिला ट्रांसजेंडर हैं। उनके इस प्रयास पर पूरे देश को नाज है।

bihar

देश की पहली महिला ट्रांसजेंडर एसआई

सघर्षों से भरा था सफर

आसान नहीं था मानवी का सफर। वह पढ़ना चाहती थी। अपने सपनों को सच करना चाहती थी। लेकिन, यहां तक का सफर तय करना सघर्षों से भरा था। लेकिन, मानवी के अथक प्रयासों ने उन्हें यहां तक आने में मदद की। साथ ही उनके परिवार वालों के साथ का भी बड़ा योगदान रहा। लोगों ने मानवी के हौसले को तोड़ना भी चाहा। लेकिन, मानवी कहां रुकने वाली थी।

End of Feed