Buxar: खेत में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, बयान देने से बच रही पुलिस

बक्सर के ब्रम्हपुर में एक युवक की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक खेत में बोरिंग की रखवाली करने गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अब तक कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हुई है।

Buxar Murder: बक्सर जिले के ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबू डेरा गांव में अपराधियों की एक करतूत सामने आई है। बीती शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने खेत में सोए किसान राहुल उर्फ लालू यादव की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

buxar murder

खेत में सो रहे युवक को मारी गोली

खेत में मिला युवक का शव

मृतक के परिजनों ने बताया कि खेत में पानी छोड़ा गया था, लालू यादव खाना खाने के बाद देर रात खेत पर बोरिंग की देखभाल करने के लिए गया। जब सुबह वह घर नहीं लौटा तो उसके भाई ने खेत पर जाकर देखा, जहां उसका शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

End of Feed