Patna Murder: पटना में फिर अपराधियों का तांडव, युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या

पटना के गर्दनीबाग क्षेत्र में रविवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक निजी कंपनी के स्टोर कीपर को गोली मार दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वाड की मदद से जांच शुरू की है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

Patna Murder: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रविवार सुबह करीब 9:00 बजे गर्दनीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिस्ताबाद मोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने एक निजी कंपनी में स्टोर कीपर के रूप में काम करने वाले युवक को गोली मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

crime hindi

पटना में फिर एक मर्डर

जांच में जुटी पुलिस, जुटाए जा रहे साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन कार्रवाई शुरू की। मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) और डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उनकी सहायता से अपराधियों की पहचान की जा रही है। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे हत्यारों का सुराग मिल सके।

लोगों ने उठाए सवाल

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस अपराधियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। युवक की हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। आए दिन राजधानी में हो रही आपराधिक घटनाएं प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रही है।

End Article
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहर...

End of Feed