जमुई में टला रेल हादसा; अचानक बोगियों के बीच से उठने लगीं लपटें, मची अफरातफरी

मंगलवार की दोपहर जमुई रेलवे स्टेशन पर जसीडीह ईएमयू पसेंजर ट्रेन के दो कोचों को जुड़ने वाली कनेक्शन पाइप में धुंआ के साथ आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Jamui Train Fire: जमुई से बड़ी खबर सामने आ आई है, जहां पटना-जसीडीह मेमू (ट्रेन संख्या 13208) में अचानक आग लगने से स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे की है, जब ट्रेन मलयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन के दो कोचों के बीच कनेक्शन तार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।

jamui train fire

बड़ा हादसा होने से टला

अचानक आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। जान बचाने की जद्दोजहद में यात्री तेजी से कोच से उतरकर स्टेशन परिसर में इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे कर्मियों, पदाधिकारियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

End of Feed