पटना एयरपोर्ट पर लैंड करते ही इंडिगो के विमान ने फिर भरी उड़ान; हलक में आई यात्रियों की जान

Patna Airport: दिल्ली से 173 यात्रियों को लेकर आ रहे विमान के पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद फिर से उड़ान भरने के चलते यात्रियों में घबराहट फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर आसमान में चक्कर लगाने के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया।

Patna Airport: दिल्ली से 173 यात्रियों को लेकर आ रहे विमान के पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद फिर से उड़ान भरने के चलते यात्रियों में घबराहट फैल गई। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात नौ बजे हुई।

Indigo

लैंडिंग के तुरंत बाद ही इंडिगो के विमान ने भरी उड़ान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्या है पूरा मामला?

इंडिगो की उड़ान 6ई 2482 रनवे पर उतरी, लेकिन पायलट को एहसास हुआ कि विमान की गति धीमी करने के लिए रनवे पर पर्याप्त स्थान नहीं है, जिसके बाद विमान ने फिर से उड़ान भर ली। अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर आसमान में चक्कर लगाने के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया। उन्होंने बताया कि घटना के समय पटना हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन और यात्रियों की आवाजाही सुचारू रही।

End of Feed