Indigo Air Hostess: अहमदाबाद-पटना इंडिगो प्लेन में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 30, 2023, 10:12 PM IST

Indigo Air Hostess: ​पटना पुलिस ने शनिवार को फ्लाइट क्रू के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक व्यक्ति को एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया। वह शख्स इंडिगो की फ्लाइट 6E126 से अहमदाबाद से पटना तक यात्रा कर रहा था।

Indigo Air Hostess: प्लेन में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी के मामले लगातार बढ़ते दिख रहे हैं। आए दिन उड़ान के दौरान प्लेन में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और मामला अहमदाबाद-पटना इंडिगो फ्लाइट में सामने आया है। इस मामले में पटना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

patna air hostess molestation

इंडियो की फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़

पटना पुलिस ने शनिवार को फ्लाइट क्रू के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक व्यक्ति को एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया। वह शख्स इंडिगो की फ्लाइट 6E126 से अहमदाबाद से पटना तक यात्रा कर रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति को दुर्व्यवहार करने से रोकने के लिए विमान के चालक दल और अन्य यात्रियों को काफी प्रयास करना पड़ा। विमान के पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही चालक दल के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।

End of Feed