शेखपुरा में भयावह सड़क हादसा, ऑटो और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, कई की हालत गंभीर

शेखपुरा जिले में मंगलवार को एकसारी-मनियांडा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई घायल हो गए। तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने चेवाड़ा से शेखपुरा जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आठ गंभीर घायलों को एंबुलेंस से शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया।

Sheikhupura Accident News: शेखपुरा जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के एकसारी-मनियांडा मार्ग पर हुई, जहां तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने चेवाड़ा से शेखपुरा की ओर जा रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

sheikhpura accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को एंबुलेंस की मदद से शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। सभी मृतक और घायल चेवाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें पुलिस प्रशासन की ओर से हादसे की सूचना दी गई, जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस मौके पर भेजी गई। उन्होंने बताया कि सात गंभीर घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिनका प्रारंभिक इलाज किया गया।

End of Feed