प्रशांत किशोर ने दिया भाजपा को हराने का फार्मूला; अंबेडकर, गांधी, जेपी, लोहिया... और मुसलमानों से बनेगा नया समीकरण

जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा को हराना मुश्किल नहीं है। हिंदुओं की लगभग आधी जनसंख्या गांधी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, राममनोहर लोहिया, समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा के प्रति आस्था रखती है। यदि ये लोग और मुसलमान एकजुट हो जाएं, तो बीजेपी को हराया जा सकता है।

Patna News: जन सुराज अभियान के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने शनिवार को पटना स्थित हज भवन में मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराना मुश्किल नहीं है, अगर गांधी, अंबेडकर, लोहिया और वामपंथी विचारधारा में विश्वास रखने वाले हिंदू और मुसलमान एकजुट हो जाएं।

prashant kishor new formula to defeat bjp

भाजपा को हराने के लिए रखा नया फॉर्मूला (फाइल फोटो | PTI)

प्रशांत किशोर ने कहा कि भारत के 60 प्रतिशत हिंदू अभी भी भाजपा के साथ नहीं हैं, और यह वर्ग ऐसा है जो आजादी की लड़ाई के मूल्यों में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा, "अगर यह 60 फीसदी जनता और मुस्लिम समाज साथ आ जाएं, तो बीजेपी का गणित बदल जाएगा। एम-वाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण केवल 30 है, जबकि जन सुराज का नया समीकरण होगा 60 और बीजेपी रह जाएगी 40 पर।"

End of Feed