Patna Gold Silver Rate: ट्रंप के ऐलान से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें ताजा दरें

Patna Gold Silver Rate: पटना के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हाल ही में उतार-चढ़ाव देखा गया है। सोने की कीमतों में तेजी आई है, जो वैश्विक बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा नए टैरिफ लगाने की घोषणा के कारण हुई है।

Patna Gold Silver Rate: पटना के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। हाल ही में स्थिरता और गिरावट के बाद सोने की कीमतों में तेजी आई है। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अनुसार, वैश्विक बाजार में अस्थिरता इस बदलाव का मुख्य कारण है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा नए टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद सोने की कीमतों में उछाल आया। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के कन्वीनर मोहित गोयल ने कहा कि ट्रम्प की नीतियों के कारण सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है। निवेशकों की सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने में रुचि बढ़ी है, जिससे मांग में वृद्धि हुई है।

gold and silver price today

सोना-चांदी

पटना में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

पटना में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,000 रुपये से बढ़कर 87,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 80,000 रुपये से बढ़कर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत 67,500 रुपये से बढ़कर 68,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की कीमत स्थिर है, आज यह 96,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है। 22 कैरेट सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 78,500 रुपये से बढ़कर 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

End of Feed