गयाजी के इमामगंज में झरने में अचानक आई बाढ़, फंसी छह लड़कियां; स्थानीय लोगों ने बचाया

बिहार के गयाजी में इमामगंज के लंगूराही पहाड़ी के झरने में अचानक आई बाढ़ से एक बड़ा हादसा टल गया। रविवार को जब लोग छुट्टियां मनाने पहुंचे थे, तभी झरने में पानी का बहाव तेज हो गया।

बिहार के गयाजी में इमामगंज के लंगूराही पहाड़ी के झरने में रविवार को अचानक आई बाढ़ से बड़ा हादसा टल गया। छुट्टियां मनाने आए लोग वहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे थे, लेकिन अचानक पानी का तेज बहाव सभी के लिए खतरनाक साबित हुआ। कई लोग पानी में बहने लगे।

gaya g

गयाजी के इमामगंज में झरने में अचानक आई बाढ़

कैसे हुआ हादसा

झरने के पास नहा रही छह लड़कियां पानी के तेज बहाव में बहने लगीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए चार लड़कियों को बचाया। एक लड़की ने बड़े पत्थर को मजबूती से पकड़ कर खुद को पानी से बचाए रखा, जबकि एक अन्य लड़की पानी के तेज बहाव में काफी देर तक फंसी रही। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन एक लड़की पत्थर से टकराने के कारण घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

End of Feed