सुपौल: जिला के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बालू लदे एक ट्रक और एक ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विपिन कुमार ने बताया कि मृतकों में ऑटो रिक्शा चालक सहित दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
सुपौल रोड एक्सीडेंट
उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल एक पुरुष और एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
(इनपुट - भाषा)
