Bihar Weather Today: देश भर में गर्मी से लोगों का बेहाल है। भीषण गर्मी और उमस हीटवेव ने कहर मचा रखा है। आलम यह है कि दिन हो रात लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पटना समेत पूरे बिहार में लोग आग उगलती गर्मी से परेशान हैं। प्रचंड गर्मी और हीटस्ट्रोक से कई लोगों की जान भी गई है। गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब बस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मॉनसून से पहले बिहार में उमस भरी गर्मी अपने चरम पर है, जहां लोग लू के तांडव से परेशान हैं। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। बिहार के खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में भीषण लू की संभावना जताई गई थी। जिसे लेकर इन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों का तापमान दिन के समय इन जिलों का तापमान 40°C से 42°C रह रहा है। विभाग के अनुसार यहां फिलहार गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। विभाग के अनुसार बिहार में अगले 4 दिनों तक हीटवेव का कहर अभी बना रहेगा।
14 जून तक राहत नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 जून से 14 जून के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग के अधिकांश जिलों के अनेक स्थानों में लू (हीट वेव) की स्थिति बनी रहेगी। जिसके बाद 15-16 जून से हालात सामान्य होने की संभावना है। विभाग के अनुसार आने वाले 14 जून तक गर्मी और लू से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बिहार के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किर दिया गया है।
40 से 45 °C तक पहुंचा पारा
विभाग के अनुसार राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में पश्चिमी पछुआ हवा के चलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अनुमान है कि अगले 4 दिनों तक बिहार को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। गर्मी के इस कहर के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग के अनुसार अगले 4 दिन बिहार में उमस भरी गर्मी और लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही पटना सहित मध्य और दक्षिणी बिहार के जिलों का तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना बनी हुई है। जबकि बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास के विक्रमगंज इलाकों में हीट वेव का कहर जारी रहेगा, जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बिहार में ये जिलें रहे सबसे गर्म
| बक्सर | 46.5°C |
| भोजपुर | 45.3°C |
| अरवल | 45.0°C |
| डेहरी | 45.0°C |
| गया | 44.5°C |
| बिक्रमगंज | 44.2°C |
| राजगीर | 44.1°C |
| जीरादेई | 44.0°C |
| शेखपुरा | 43.5°C |
| वैशाली | 43.3°C |
| गोपालगंज | 43.0°C |
| पटना - | 42.7°C |
| छपरा | 42.5°C |
15 जून के बाद आएगा मॉनसून
विभाग के अनुसार बिहार में 15 जून के बाद मॉनसून के दस्तक देने के आसार हैं। 15 या 16 जून के बाद हल्की बारिश हो सकती हैं। आमतौर पर बिहार में समय पर मॉनसून पहुंच जाती थी। लेकिन इस बार 15 जून के बाद ही कोई संभावना है। फिलहाल यहां गर्मी और हीटवेव से लोग काफी परेशान हैं। लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
