Bihar Rain: बिहार के दो जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से तीन व्यक्ति जहानाबाद से है और दो लोग रोहतास से हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनकी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
वज्रपात
ये भी पढ़ें - Delhi: गाजीपुर में मां-बेटे की नाले में डूबकर मौत, भारी बारिश के कारण पानी से लबालब था नाला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
खराब मौसम में घरों से न निकलें
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें और खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
31 जुलाई तक हुई 37% बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 31 जुलाई तक सिर्फ 37 फीसदी ही बारिश हुई। लेकिन आज मौसम करवट लेने वाला है। गुरुवार को अहले सुबह कई जगहों पर मध्यम स्तर की बारिश हुई। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी पटना समेत 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 16 जिलों में बिजली गरने और बादल गरजने का अलर्ट है।
(इनपुट-भाषा)
