बिहार की पहली रैपिड मेट्रो का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जारी किया गया टाइम टेबल

बिहार में पटना और जयनगर के बीच जल्द ही रैपिड मेट्रो चलेगी। बिहार की पहली रैपिड मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। इस ट्रेन से दोनों शहरों के बीच सफर करने में करीब साढ़े पांच घंटे का समय आएगा। समस्तीपुर होकर चलने वाली इश मेट्रो की संभावित समय सारणी जारी कर दी गई है।

Patna News: जयनगर से पटना के बीच जल्द ही वंदे मेट्रो चलने वाली है। समस्तीपुर से होकर चलने वाली इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। इस कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है और रेलवे ने ट्रेन का टाइमटेबल भी जारी कर दिया है। पटना से जयनगर के बीच सफर का समय अब केवल साढ़े पांच घंटे लगेगा। इस ट्रेन का संभावित टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

vande metro in bihar

बिहार में चलेगी पहली रैपिड मेट्रो

सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन

पटना और जयनगर के बीच जल्द ही रैपिड मेट्रो दौड़ने वाली है। पहले ट्रेनों के जरिए सफर करने में यह समय साढ़े छह घंटे से ऊपर होता था। प्रभात खबर की रिपोर्ट के मुताबिक यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन 24 अप्रैल से शुरू की जाएगी। जिसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी मधुबनी पहुंचेंगे। जारी किए गए टाइम टेबल के हिसाब से यह ट्रेन 24 अप्रैल को जयनगर से सुबह 11:40 बजे शुरू होगी और मात्र 5 घंटे 30 मिनट बाद पटना पहुंच जाएगी। ये ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

End of Feed