Bihar News: बेतिया बहन से कहासुनी पर युवती ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

बिहार के बेतिया जिले में एक 15 वर्षीय एक बच्ची ने बहन से हुई कहासुनी के बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मानसिक स्थिति सही नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। जब बच्ची ने सुसाइड किया तब घर में उसके माता-पिता दोनों ही नहीं थे।

बिहार के बेतिया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 15 वर्षीय छात्र ने अपनी बड़ी बहन से झगड़ा होने के बाद आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची ने रस्सी से फांसी लगाकर सुसाइड किया। उस दौरान उसके माता पिता भी घर पर नहीं थे।

Suicide

बेतिया बहन से कहासुनी पर युवती ने किया सुसाइड

कहासुनी के बाद बच्ची ने लगाई फांसी

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की पहचान अनीता कुमारी के रूप में हुई है। वह गांव के हाई स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ रही थी।अधिकारी ने आगे बताया कि बच्ची की मानसिक स्थिति थोड़ी सही नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था। रविवार को बच्ची का उसकी बड़ी बहन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस झगड़े के बाद अनीता ने घर के कमरे में गई और छत के पंखे के लिए लगे लोहे के हुक में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।

End of Feed