Bihar: सौतेली मां के साथ करता था गंदी हरकत, पिता ने देखा तो बेटे को उतार दिया मौत के घाट

बिहारशरीफ के हरनौत थाना क्षेत्र में एक बाप ने बेटे की हत्या कर दी। बेटा अपनी सौतेली मां के साथ अश्लील बरताव करता था, 10 अगस्त की रात पिता ने उसे ऐसा करते देख लिया और गला घोंट कर उसे मार डाला। उसके बाद लाश को गंगा में ले जाकर फेंक दिया।

Bihar Crime: बिहारशरीफ के हरनौत थाना क्षेत्र में एक अजीब घटना हुई। यहां एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। इसका कारण और हैरान करने वाला है, जानकारी के अनुसार बेटे की अपनी सौतेली मां पर गंदी नजर थी। वह अपनी सौतेली मां के साथ अश्लील हरकत कर रहा था कि पिता की नजर बेटे पर पड़ गई। गुस्साए पिता ने गमछे से गला घोंटकर बेटे की हत्या कर दी।

father killed son bihar crime

हत्या के बाद लाश को गंगा में फेंका

मामला हरनौत थाना क्षेत्र के बड़ी मुढ़ारी गांव का है, जहां 10 अगस्त की रात 23 वर्षीय पिंटू कुमार ने अपनी सौतेली मां के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं, जिसे देखकर गुस्साए पिता श्याम राम ने गला घोंट दिया। हत्या के बाद श्याम ने अपने बड़े भाई शैलेन्द्र राम, दोस्त दीना साव और एक चाचा की मदद से पिंटू का शव एंबुलेंस में लादकर पटना जिले के अथमलगोला के पास गंगा नदी में फेंक दिया।

End of Feed