Famous Temple in Patna: राजधानी में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां नववर्ष पर हजारों श्रद्धालुओं पूजा करने पहुंचेंगे। इन मंदिरों में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग एंट्री से लेकर प्रसाद चढ़ाने तक की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रमुख मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। पटना पुलिस के जवान भी मंदिर के बाहर एवं परिसर में तैनात रहेंगे।
पटना का इस्कॉन मंदिर यहां देश भर से आते हैं भगवान श्रीकृष्ण के भक्त
शहर के अगमकुआं में माता शीतला मंदिर है। यह प्राचीन हिंदू मंदिर है। क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा के पास महाराजन क्षेत्र में मंदिर बना है। इस भव्य मंदिर में कई वर्षों से लोग पूजा कर रहे हैं। पटना सिटी चौक पर मंगल तालाब के पास काली स्थान है। यह मंदिर शक्ति के उपासकों की आस्था का प्रतीक है। यहां हर दिन माता काली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
