Patna में गश्त के दौरान ASI को महिला से हुआ प्यार, परिजनों ने दोनों को पकड़ा तो यह हुआ अंजाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 10:24 PM IST

Bihar Police: बिहार पुलिस के एएसआई को गश्ती के दौरान दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। दोनों साथ पकड़े गए तो जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद महिला के परिवार वालों ने एएसआई से महिला की मांग भरवा दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बेगूसराय जिले का है। यह मामला पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्पाद विभाग के एएसआई का महिला की मांग में सिंदूर डालने का वीडियो वायरल
  • परिजनों ने जबरन एएसआई से भरवाई महिला की मांग
  • बिहार पुलिस का एएसआई बेगूसराय उत्पाद विभाग में है तैनात

Bihar Police News: बिहार पुलिस के एक और जवान की जबरन शादी करवा दी गई है। परिजनों ने एएसआई से महिला की जबरन मांग भरवा दी। दरअसल, शादीशुदा महिला के परिजनों ने दोनों को एक बार फिर एकांत में मिलते हुए देख लिया, जिसके बाद दोनों की शादी करवा दी गई। मामला बेगूसराय जिले का है। बिहार पुलिस का एएसआई अभी बेगूसराय जिले के उत्पाद विभाग में कार्यरत है।

Patna News

महिला के साथ एएसआई

लंबे समय से एएसआई का उस महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला की बहन के मुताबिक, एएसआई गश्ती के लिए आया करता था और एक रेप केस के मामले में उनकी बहन से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद से एएसआई लगातार उनके घर आता-जाता रहता था। लड़की का पूरा परिवार गुवाहाटी में रहता है। ऐसे में गांव वालों के जरिए परिजनों को एएसआई के लगातार घर आने-जाने की जानकारी हो गई।

End of Feed