आज खुल जाएगा पटना के अशोक राजपथ पर बना डबल डेकर फ्लाइओवर, CM नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

बिहार की राजधानी पटना में अशोक राजपथ पर बना डबल डेकर फ्लाइओवर आज जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। यह राज्य का दूसरा जबकि पटना का पहला डबल डेकर फ्लाइओवर है। इसके खुल जाने से पटना के कई हिस्सों में जाम की समस्या दूर हो जाएगी।

बिहार की राजधानी पटनवासियों के लिए आज खुशखबरी का दिन है। वर्षों से पटना के लोग अशोक राजपथ पर और शहर के अन्य हिस्सों में बारी ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं। आखिरकार अब उन्हें इस ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने वाली है। यहां के अशोक राजपथ पर डबल डेकर फ्लाइओवर बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी बुधवार 11 जून को इस डबल-डेकर फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगे।

Double Decker Flyover Patna.

पटना में आज डबल डेकर फ्लाइओवर का उद्घाटन होगा

पटना के अशोक राजपथ पर बना यह डबल डेकर फ्लाइओवर राज्य का दूसरा ऐसा फ्लाइओवर है। इससे पहले छपरा में डबल डेकर फ्लाइओवर बन चुका है। राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर 422 करोड़ की लागत से बने इस 2.2 किमी लंबे डबल डेकर फ्लाइओवर को बनाने में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

End of Feed