इतिहास के पन्नों में इस वजह से नहीं दर्ज होगा नीतीश का नाम, RJD विधायक का विवादित बयान

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 3, 2023, 06:49 AM IST

आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह विवादित बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं। उनका ताजा बयान सीएम नीतीश कुमार के बारे में जिनकी तुलना उन्होंने महाभारत के एक पात्र शिखंडी से की है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar News) एक बार फिर चर्चा में हैं। चर्चा में वो खुद अपने बयानों से नहीं बल्कि उनके सहयोगी दल आरजेडी के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह(rjd mla sudhakar singh) की वजह से हैं। सुधाकर सिंह ने उनके खिलाफ एक बयान दिया है जिस पर सियासी घमासान छिड़ गया है। मीडिया से बात करते हुए सुधाकर सिंह(आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे भी) ने कहा कि नीतीश कुमार महाभारत के एक पात्र शिखंडी की तरह है, उनका अपना कोई आधार नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सीएम की गद्दी उन्हें तत्काल छोड़ तेजस्वी यादव को सौंप देनी चाहिए।

nitish kumar patna

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर विवादित बयान

'नीतीश कुमार की अपनी हैसियत नहीं'

सुधाकर सिंह सिंह ने कहा कि एक बार जब वह पद छोड़ देंगे तो लोग उन्हें (नीतीश) याद नहीं रखेंगे। नीतीश ने राज्य के लिए कुछ भी बड़ा नहीं किया है...पूर्व मुख्यमंत्रियों - स्वर्गीय कृष्ण सिन्हा और कर्पूरी ठाकुर जैसे लोग हैं - जिन्हें बिहार की जनता उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखेगी। हमारे नेता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद जी का भी यही हाल है, जिन्होंने प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है….लेकिन नीतीश कुमार का नाम इतिहास में नहीं होगा. वह बिल्कुल याद नहीं रहेगा। वह 'शिखंडी' की तरह है, जिसकी अपनी कोई हैसियत नहीं है। अक्टूबर, 2022 में राज्य के कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, जब उन्होंने विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बार-बार नाराजगी जताते हुए नीतीश कुमार को गलत तरीके से परेशान किया था।

End of Feed