धीरेंद्र शास्त्री का पटना में होगा भव्य स्वागत- बोले BJP MP मनोज तिवारी, विरोध करने वालों को दी खुली चेतावनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 8, 2023, 09:37 PM IST

भोजपुरी अभिनेता, गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को कहा कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री का इस सप्ताह के अंत में पटना में भव्य स्वागत किया जाएगा और जो लोग उनकी यात्रा का विरोध कर रहे हैं वे मानवता के खिलाफ हैं। 'बागेश्वर बाबा' के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को यहां पांच दिवसीय समागम के लिए पटना पहुंचने वाले हैं।

बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री का पटना दौरा विवादों में बना हुआ है। राजद नेता तेजप्रताप यादव इस दौरे को लेकर विरोध जता चुके हैं, धमका भी दिए हैं। अब धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी उतर गए हैं। उन्होंने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री का पटना में भव्य स्वागत होगा। वो महान संत हैं और जो हमारे संतों को बदनाम करने की कोशिश करेगा, उसे परिणाम भुगतना होगा।

dhirendra shashri, patna, manoj tiwari

बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे मनोज तिवारी (फोटो- manojtiwariofficial)

क्या कहा मनोज तिवारी ने

भोजपुरी अभिनेता, गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को कहा कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री का इस सप्ताह के अंत में पटना में भव्य स्वागत किया जाएगा और जो लोग उनकी यात्रा का विरोध कर रहे हैं वे मानवता के खिलाफ हैं। तिवारी ने कहा कि जो लोग हिंदू संतों या हमारे सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश करेंगे, उन्हें परिणाम भुगतना होगा। धीरेंद्र शास्त्री जी हाल ही में लंदन गए थे और अब प्रवचन के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहे हैं।

End of Feed