Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Patna 2023: धनतेरस का त्योहार धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस साल यह पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन से ही दिवाली उत्सव की शुरुआत होती है। अगर आप पटना में रहते हैं, तो चलिए आप को बताते है कि आप के शहर में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और किन बाजारों से आप इस साल धनतेरस की शॉपिंग कर सकते हैं।
जानें पटना में पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पूजा मुहूर्त - शाम 05:21 बजे से शाम 07:18 बजे तक
अवधि - 01 घंटा 57 मिनट
यम दीपम - शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 को
प्रदोष काल - शाम 05:03 बजे से शाम 07:39 बजे तक
वृषभ काल - शाम 05:21 बजे से शाम 07:18 बजे तक
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ - 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 बजे से
त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 नवंबर 2023 को दोपहर 01:57 बजे
धनतेरस के इस शुभ अवसर पर अगर आप पटना के बाजारों से सोने-चांदी के साथ-साथ अन्य चीजों की भी खरीददारी करना चाहते है, तो इन बाजारों से काफी किफायती दामों मेें शॉपिंग कर सकते है।
खेतान मार्केट/ पटना मार्केट/ हथुआ मार्केट
