बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार में खींचतान, तेज प्रताप के बाद रोहिणी ने भी उठाए संजय यादव पर सवाल

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले RJD में परिवारिक खींचतान देखने को मिल रही है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी में संजय यादव के बढ़ते प्रभाव को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। तेज प्रताप के बाद अब रोहिणी के इस पोस्ट से पार्टी में खींतचान को लेकर अटकलें जोरों पर हैं।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) होने तय हैं। विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के परिवार में नई सियासी खींचतान देखने को मिल सकती है। यह मामला तब शुरू हुआ जब लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक संदिग्ध पोस्ट शेयर कर दी। बता दें कि रोहिणी ने ही साल 2022 में अपने पिता लालू यादव को किडनी दान करके उन्हें नया जीवनदान दिया था।

Rohini Acharya PTI

पिता लालू यादव को किडनी दान करने वाली रोहिणी आचार्य (फोटो - PTI)

सूत्रों के अनुसार, रोहिणी आचार्य पार्टी में संजय यादव के बढ़ते प्रभाव से असंतुष्ट हैं। संजय यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार हैं और उनकी गिनती पार्टी में तेजस्वी के करीबियों में होती है।

End of Feed