Begusarai Lok Sabha Seat: बेगूसराय से कन्हैया कुमार हुए Out? CPI ने अवधेश राय को बनाया प्रत्याशी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 22, 2024, 07:11 PM IST

सीपीआई ने बेगूसराय लोकसभा सीट से अवधेश राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कयास लगाए जा रहे थे कि यहां से कन्हैया कुमार महागठबंधन से उम्मीदवार हो सकते हैं। ऐसे में सीपीआई की घोषणा से उनका यहां से लड़ना कैंसिल हो गया है।

Begusarai Lok Sabha Seat: बिहार महागठबंधन में भले ही अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ हो, लेकिन गठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने शुक्रवार को बेगूसराय सीट से पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा कर दी।

Kanhaiya Kumar

कन्हैया कुमार।

सीपीआई ने किया ऐलान

सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में बेगूसराय सीट से अवधेश कुमार राय को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार में सीपीआई ने महागठबंधन के घटक के रूप में बेगूसराय लोकसभा सीट से पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय को अपना प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है और अन्य सीटों पर सहमति बनाने के लिए अपना विकल्प खुला रखा है।

End of Feed