Death Due to Corona in Patna: सावधान रहिए! पटना में कोरोना से महिला की मौत, 30 दिसंबर को एम्स में हुई थीं भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 03:20 PM IST

Patna Corona Update: दुनियाभर में एक बार फिर तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बिहार के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस लहर में कोरोना से यह पहली मौत हो गई है। पटना शहर में महिला की जान गई है। वहीं, गया जिले में आ रहे विदेशी पर्यटकों में लगातार संक्रमण मिल रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां बढ़ गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 30 दिसंबर को पटना एम्स में भर्ती हुई थी महिला
  • 54 साल की महिला कैंसर रोग से थी ग्रसित
  • भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड की रहने वाली थी

Patna Corona Patient: कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच पटना एम्स में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। शहर के फुलवारी शरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान में महिला की कोरोना जांच हुई थी। इसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे एम्स रेफर कर दिया था। पटना एम्स में भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मुरुद्दीनपुर निवासी महिला 30 दिसंबर को भर्ती हुई थी।

corona.

पटना एम्स, जिसमें कोरोना मरीज ने तोड़ा है दम

अस्पताल में इलाज के दौरान एक जनवरी की देर शाम को महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने अब कोरोना से महिला की मौत की पुष्टि की है। इस बारे में एम्स के कोरोना नोडल प्रभारी डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि महिला की उम्र 54 साल थी। उसे कैंसर भी था।

End of Feed