इनकी जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है- बक्सर में PM मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे

बिहार के बक्सर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश की एकता के लिए इंदिरा जी और राजीव गांधी जी शहीद हो गए। जवाहरलाल नेहरू जी खुद कई साल जेल में रहे और ऐसे परिवार को नरेंद्र मोदी डराना चाहते हैं। RSS-BJP के लोग कांग्रेस के लोगों को डराना चाहते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, अपनी जान देने से भी नहीं कतराए।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजधानी पटना में महागठबंधन की दूसरी बैठक प्रस्तावित है। इससे पहले, रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बक्सर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

bihar congress

बिहार के बक्सर में जनसभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे

End of Feed